The video owner has disabled playback on external websites.
This video is no longer available on YouTube.
This video cannot be played right now.
Watch on YouTube
ابزارهای یادگیری هوش مصنوعی را باز کنید
ثبتنام کنید تا به ابزارهای قدرتمندی دسترسی پیدا کنید که به شما کمک میکنند سریعتر از هر ویدیو یاد بگیرید.
Share Market Explained by Dhruv Rathee (Hindi) | Learn Everything on Investing Money
آمار یادگیری
سطح CEFR
سختی
زیرنویسها (373 بخشها)
नमस्कार दोस्तों, आइए बात करते हैं शेयर
मार्केट के बारे में। शेयर मार्केट क्या
है? क्यों है? किस तरह से काम करता है?
क्या फायदे, क्या नुकसान है? और आप इसमें
किस तरह से पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं? ये
मेरा कुछ चौथा या पांचवा फाइनेंसियल
एजुकेशन के ऊपर वीडियो है। इससे पहले
मैंने म्यूच्यूल फंड्स, बिटकॉइन, टैक्स
सेविंग पर भी वीडियोस बना रखे हैं।
जिन्हें आप आई बटन पे क्लिक करके देख सकते
हैं। लेकिन आइए जानते हैं शेयर मार्केट के
बारे में इस वीडियो में।
[संगीत]
स्टॉक मार्केट, शेयर मार्केट या इक्विटी
मार्केट। इन तीनों का एक ही मतलब है
दोस्तों। ये वो मार्केट होता है जहां पे
आप किसी कंपनी के शेयर्स खरीद सकते हो या
बेच सकते हो। शेयर्स खरीदने का मतलब है कि
आप किसी कंपनी में कुछ परसेंट ओनरशिप खरीद
रहे हो। यानी कुछ परसेंट आप उस कंपनी के
मालिक बन रहे हो। यानी उस कंपनी को अगर
प्रॉफिट होगा तो कुछ परसेंट उस प्रॉफिट का
आपको भी मिलेगा। उस कंपनी को अगर लॉस होगा
तो कुछ परसेंट उस लॉस का आपको भी सहना
पड़ेगा। सबसे छोटे स्केल पर मैं आपको इसका
एग्जांपल बताऊं तो दोस्तों मान लो आपको एक
नया स्टार्टअप खोलना है। आपके पास ₹10,000
हैं लेकिन वो काफी नहीं है। तो आप अपने
दोस्त के पास जाते हो और कहते हो कि तू भी
₹10,000 लगा और हम 50-50 पार्टनरशिप
करेंगे यहां पर। तो आपकी कंपनी का जो
फ्यूचर में प्रॉफिट होगा 50% आपको मिलेगा।
50% आपके दोस्त को मिलेगा। इस केस में 50%
शेयर्स आपने अपने दोस्त को दे दिए इस
कंपनी में। यही चीज बड़े स्केल पर स्टॉक
मार्केट में होती है। बस फर्क ये है कि
वहां पर आप अपने दोस्त के पास जाने की जगह
पूरी दुनिया के पास जाते हो और कहते हो कि
आओ मेरी कंपनी में शेयर्स
[संगीत]
खरीदो। शेयर मार्केट्स की शुरुआत आज से
करीब 400 साल पहले हुई थी। दोस्तों 1600
के टाइम पे एक डच ईस्ट इंडिया कंपनी थी।
जैसे एक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी थी
वैसे ही एक डच ईस्ट इंडिया कंपनी भी जो
कंट्री आज के टाइम पे नीदरलैंड्स है। उस
जमाने में दोस्तों लोग शिप्स के द्वारा
बहुत एक्सप्लोरिंग किया करते थे। पूरा
दुनिया का नक्शा डिस्कवर नहीं हुआ था। तो
ये कंपनी शिप्स भेजती थी अपनी दूसरी
दुनिया की खोज करने के लिए, ट्रेड करने के
लिए दूर-दूर तक। तो ये हजारों किलोमीटर का
सफर होता था जहाजों में बैठ के। इसके लिए
बहुत सारे पैसे की जरूरत होती थी। ये पैसा
किसी भी एक इंसान के पास इतना नहीं था उस
टाइम पे। तो इन्होंने ओपनली ऑफर किया आम
लोगों को कि आओ हमारे जहाजों में पैसा
लगाओ। हमारी शिप्स में पैसा लगाओ कि जब ये
शिप्स इतना लंबा सफर तय करके किसी और देश
जाएंगी वहां से जो भी खजाना ये लेकर आएंगी
जो भी पैसे ये कमा कर आएंगी तो एंड में
कुछ शेयर आपको मिल जाएगा उन पैसों का
लेकिन ये काम बहुत रिस्की होता था दोस्तों
क्योंकि उस टाइम पर आधे से ज्यादा जहाज तो
वापस लौट कर ही नहीं आते थे गुम हो जाते
थे टूट जाते थे या लूट लिए जाते थे कुछ भी
होता था उनके साथ तो इन्वेस्टर्स ने देखा
ये काम बहुत रिस्की था यहां पर। उन्होंने
डिसाइड किया कि एक जहाज में पैसे लगाने से
अच्छा पांच छह जहाजों में पैसा लगाओ कि
चांसेस तो ये हो कि कुछ एक ना एक तो उनमें
से वापस आए यहां पर और एक जहाज दोस्तों
मल्टीपल इन्वेस्टर्स के पास जाकर ये पैसे
लेता था। तो ये कहीं ना कहीं एक तरह से
शेयर मार्केट क्रिएट हो गया। ओपनली
زیرنویس کامل در پخشکننده ویدیو موجود است
با تمرینها یاد بگیرید
تمرینهای واژگان، گرامر و درک مطلب از این ویدیو بسازید
نظرات (0)
برای نظر دادن وارد شویدثبتنام کن و همه امکانات رو باز کن
پیشرفتت رو دنبال کن، واژگان رو ذخیره کن و تمرین کن
حالت تعاملی
آزمون
پاسخ صحیح:
ویدیوهای مرتبط
बी बी की वाइन्स- | बैंचों मीट्स मिस्टर होला|
Jeetu Bhaiya’s 5 Most Important Lessons 🔥 | Kota Factory
Varanasi Street Food | Kashi Chat Bhandar, Blue Lassi Shop, Ram Bhandar and more
Best Motivational Video In Hindi || Powerful Motivational and Inspirational Speech By Deepak Daiya
OMG Sari Bollywood Celebrities Yaha Shopping karti hai Lokhandwala Market Bindass Kavya Vlogs
Dhruv Rathee
آزمون
پاسخ صحیح:
آزمونها هنگام تماشای ویدیو ظاهر میشوند
راهنمای حفظ
از این ویدیو
شروع رایگان یادگیری زبان